सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' गुरुवार को रिलीज हो गई। साउथ में इस फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही। हालांकि हिंदी इलाकों में इस फिल्म के हिंदी वर्जन को मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी रिकॉर्ड बनाया था। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के 12 लाख टिकट बिक चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो एडवांस बुकिंग के मामले में 2.0 ने एवेंजर्स और बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है।
आपको बता दें कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। 2.0 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 103 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल की मानें तो फिल्म ने हिंदी में 20 करोड़ की कमाई की है और साउथ में इसने 41 करोड़ का बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई भारत में 61 करोड़ रही है।
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी रिकॉर्ड बनाया था। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के 12 लाख टिकट बिक चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो एडवांस बुकिंग के मामले में 2.0 ने एवेंजर्स और बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है।

Comments
Post a Comment