ओखला के प्रियंका कैम्प में आज प्रायोजक पंचशील ग्रीन रेजिडेंट एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट एवं सहयोगी मैथिल स्वाभिमान संघ द्वारा बच्चों में वस्त्र वितरित किया गया। ज्ञातव्य हो कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है । ऐसे में कोई साधनहीन बच्चा ठंड के परेशानी से न जूझे इसके मद्देनजर इन गरीब बच्चों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस वस्त्र वितरण में पंचशील ग्रीन रेजिडेंट एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के सौरभ सिन्हा, नवीन त्यागी,विवेक दीक्षित, दिलीप सिंह, मिमिक, अमित यादव, रवि दिवाकर,अमित कौशिक, डॉ बंटी, व बिट्टू सिंह के साथ मैथिल स्वाभिमान संघ के अशोक कुमार सिंह, अरविन्द अभय, राजेन्द्र सिंह, धीरज कुमार सिंह एवं अजय कनॉजिया नेताजी ,प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद महतो , विजय चौहान तथा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment