इन दिनों राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर में सब
कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। लालू के बड़े बेटा तेज प्रताप के शादी के छह महीने भी
नहीं बीते है। घर परिवार से परेशान तेज प्रताप ने कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या राय से
तलाक की अर्जी डाल दी हैं। अर्जी की सुनवाई 29 नवंबर को होगी। तेज ने आरोप लगाया
कि उनकी शादी राजनीतिक फायदे के लिए किया गया जबकि वह कभी शादी के लिए तैयार ही
नहीं था।
तालाक की अर्जी डालने के बाद से परिवार के लोग
उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे है जबकि तेज किसी के बात मानने के मुड में नहीं है।
वह घर से भी बाहर चल रहे है। तेज अपनी बार-बार ठिकाना भी बदल रहे है ताकि उन्हे
कोई मनाने की कोशिश ना करें।
कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने के बाद तेज पिता
लालू यादव से मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंच गए। जहां उन्होने पिता से बात करने के
बाद सीधा बोधगया पहंचे। वहां से मिस्टर इंडिया की तरह गायब होने के बाद वह कभी गया
तो कभी वृंदावन तो कभी बनारस में दिखाई पड़ते है। यहाँ तक की दीपावली के दिन भी वह
घर नही आए।
बता दें
कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप की शादी बीते 12 मई को बिहार के पूर्व
मुख्यमंत्री चंद्रिका राय के पौत्री ऐश्वर्या राय हुई थी। कुछ दिन पहले तेज ने ऐश्वर्या
पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की।

Comments
Post a Comment