केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरु में सोमवार तड़के 2 बजे निधन हो गया। कुमार पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे, जिसका इलाज चल रहा था। 59 साल के अनंत का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला था और 20 अक्टूबर को ही वह बेंगलुरु वापस आए थे। अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वह बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद थे। अनंत भारतीय जनता पार्टी के उन गिन-चुने नेताओं में शामिल थे, जिनकी वजह से पार्टी दक्षिण भारत में अपनी पहचान बना पाई। अनंत 1998 में वाजपेयी सरकार में भी मंत्री थी और पार्टी के अंदर उन्हें ट्रबल शूटर भी माना जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह हमेशा अपने अच्छे कामों के लिए याद किए जाएंगे।

Comments
Post a Comment