मौत को ‘दावत’ देती सिग्नेचर ब्रिज

 
(Pic credit HINDUSTAN)
      कुछ दिन पहले ही दिल्ली वालों के लिए खुली सिग्नेचर ब्रिज अब जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की हैं। ब्रिज से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 साल के आसपास हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
    बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार उस्मानपुर से तिमारपुर की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अपना संतुलन खो दिया। और बाइक ब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। दोनों बाइक सवार ब्रिज से नीचे रेत पर जा गिरे। जिसके कारण उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया।
    आशंका जताई जा रही हैं कि दोनों युवक तेज रफ्तार में ही सेल्फी ले रहे थे। जिसके कारण बाइक चालक अपना संतुलन खो दिया। और दोनों ब्रिज से नीचे जा गिरे। आपको बता दूं इस से पहले भी एक युवक की मौत सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण  हो गई थी।
   ट्रैफिक पुलिस के मानें तो लोगों को खतरनाक सेल्फी लेने से रोकने के लिए साइन बोर्ड भी लगाया गया है। ब्रिज पर वाहन न खड़ा करने का निर्देश भी दिया गया हैं। बावजूद इसके लोग वाहन खड़ा करके ब्रिज के केबल पर चढ़ कर खतरनाक सेल्फी ले रहे हैं।

Comments