बेनीपुर/ आज शाम साढ़े पांच बजे ही बेनीपुर प्रखंड के महिनाम पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेन्दु झा के घर पांच असामाजिक तत्व डकैती के नियत से घर में घुस गया । डकैत को देखकर गृहस्वामी और घर के अन्य लोग हल्ला करने लगे । डकैतो ने घर के लोगो को भरसक डराने धमकाने की कोशिस की लेकिन हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण युवाओ तब तक आ गये । युवाओं को जुटते देख डकैत भाग गये लेकिन एक बदमाश को युवाओं ने पकड़ लिया । युवाओं और ग्रामीणों ने पहले जमकर खबर ली फिर पुलिस को फोनकर बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया । ग्रामीणों ने बताया की युवाओं के सजगता से एक बड़ी अनहोनी होने से बची ।
(अरविन्द अभय)
(अरविन्द अभय)

Comments
Post a Comment