बिग बॉस 12 मे कंटेस्टेंट के बीच तकरार बढ़ती हुई दिखाई देने लगी है। इस हफ्ते हुए दिवाली स्पेशल लग्जरी टास्क मे कप्तान के तौर पर दो दावेदार श्रीसंत और जसलीन मथारू का नाम सामने आया। जिसमे दस कंटेस्टेंट श्रीसंत को सपोर्ट किया वहीं दूसरी तरफ जसलीन को एक कंटेस्टेंट ने सपोर्ट किया । ज्यादातर घरवालो ने श्रीसंत को सपोर्ट किया इसलिए वह बिग बॉस हाऊस के नए कप्तान बने। वूल्फ पैक कहलाने वाले श्रीसंत का ग्रुप अब टूटता हुआ नजर आ रहा है। श्रीसंत ने इस हफ्ते कालकोठरी की सजा के लिए करणवीर बोहरा का नाम दिया। इस फैसले से दीपिका और करणवीर सहमत नही थे। उनके बीच इस बात को लेकर काफी बहस हुई।
Comments
Post a Comment