एयरसेल मैक्सिस केस में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आरोपी



 प्रवर्तन निदेशालय ने एयरसेल मैक्सिस केस में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में पी चिदंबरम को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। इस चार्जशीट में अन्य 8 लोगों के भी नाम हैं इस केस में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने चार्जशीट पर विचार के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है।
बताया जा रहा है कि ईडी की इस चार्जशीट में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के सीए भास्कर रमन का भी नाम है। इस मामले की ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां जांच कर रही है।
जुलाई 2018 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एयरसेल-मैक्सिस केस में दाखिल पूरक चार्जशीट मे  पूर्व वित्तमंत्री और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को आरोपी बताया हैं।अब इस मामले में कुल 18 आरोपी हैं। हालांकि, चिदंबरम बार-बार कहते आए हैं कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

Comments