वोट के साथ नोट भी मांगेगी आम आदमी पार्टी




 आर्थिक तंगी से जुझ रहे आम आदमी पार्टी अब दिल्ली के घर-घर जाकर वोट के साथ-साथ नोट भी मांगेंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव सिर पर है और पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नही है। पैसे की समस्या को दूर करने के लिए आप के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के नेता, विधायक, सासंद तथा कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट के साथ नोट भी मांगेंगे और अपनी उपलब्धियां भी गिनाएंगे।

  इस मिशन की शुरुआत करने से पहले केजरीवाल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गोल मेर्केट स्थित जैन मंदिर जाकर जैन मुनी से आर्शीवाद लिया। मंदिर से निकल कर केजरीवाल लोगों के घर-घर जाकर आपने पार्टी के लिए कम से कम 100 रुपया, 1,000 तथा 10,000 या जितना हो सके चंदा देने की अपील की।
 केजरीवाल पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमें तीन साल हो गए सरकार चलाते हुए लेकिन हमारे पास चुनाव लड़ने को पैसा नहीं हैं। हमने पैसा नहीं कमाया। अगर पैसे कमाते तो स्कूल ठीक नहीं हो पाता, मोहल्ला क्लिनिक नहीं बन पाता, अस्पताल ठीक नहीं हो पाता, बिजली सस्ती नहीं हो पाती।

Comments

Post a Comment